फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: डॉ. वेदराम वेदार्थी के निधन पर शोक, 98 वर्ष की उम्र पर भी था पढ़ने लिखने का शौक

Fri, 14 Jul 2023 08:12 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

14 अगस्त 1925 को जन्मे वेदराम शर्मा वेदार्थी ने डीएस कॉलेज के शिक्षक प्रशिक्षण विभाग में नियुक्त हुए। वर्ष 1984 में वह सेवानिवृत्त हो गए। डॉ. शर्मा डॉ बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा के शिक्षक प्रशिक्षण संकाय के डीन रहे। 98 वर्ष की आयु में भी उन्हें पढ़ने लिखने का बहुत शौक था।
विज्ञापन
दिवंगत डॉ. वेदराम शर्मा वेदार्थी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीएस कॉलेज के सेवानिवृत्त डॉ. वेदराम शर्मा वेदार्थी (98) के निधन से शिक्षक दुखी हैं। शुक्रवार को उनकी शवयात्रा उनके आवास पटेलनगर हाथरस से गाजे बाजे के साथ शुरू होकर अलीगढ़ में कालीदाह शमशान गृह पहुंची। जहां उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया। 

विज्ञापन


14 अगस्त 1925 को जन्मे वेदराम शर्मा ने डीएस कॉलेज के शिक्षक प्रशिक्षण विभाग में नियुक्त हुए। वर्ष 1984 में वह सेवानिवृत्त हो गए। डॉ. शर्मा डॉ बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा के शिक्षक प्रशिक्षण संकाय के डीन रहे। औटा के पूर्व अध्यक्ष डॉ रक्षपाल सिंह ने बताया कि डॉ. वेदराम एक मिलनसार इंसान थे। हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, संस्कृत भाषाओं और विभिन्न धर्म ग्रंथों पर उनकी अच्छी पकड़ थी।

98 वर्ष की आयु में भी उन्हें पढ़ने लिखने का बहुत शौक था। डीएस कॉलेज के शिक्षक प्रशिक्षण विभाग के अध्यक्ष डॉ जेपी सिंह ने बताया कि डॉ शर्मा ने एक दर्जन से अधिक पुस्तकें लिखी हैं। उनके निर्देशन में 30 विद्यार्थियों ने पीएचडी की। डॉ रक्षपाल सिंह, डॉ जेपी सिंह सहित अन्य डॉ. शर्मा की शवयात्रा में शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें