फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धांजलि: हादसे में मृत दरोगा राहुल चौधरी को दी शोक सलामी, आज पैतृक गांव में होगी अंत्येष्टि

Mon, 06 Oct 2025 10:31 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

देर रात पोस्टमार्टम के बाद पुलिस लाइन में मृत दरोगा के लिए शोक सलामी का आयोजन किया गया। डीआईजी रेंज अलीगढ़ प्रभाकर चौधरी, एसएसपी नीरज कुमार जादौन, एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक, एसपी ग्रामीण अमृत जैन आदि ने मृतक के पार्थिव शरीर को पुष्पचक्र व रीट अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
शोक सलामी देते डीआईजी प्रभाकर चौधरी - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के थाना टप्पल में तैनात 33 वर्षीय दरोगा राहुल चौधरी की 5 अक्तूबर दोपहर अलीगढ़-पलवल मार्ग पर एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वे मुजफ्फरनगर के रहने वाले थे। आज उनकी अंत्येष्टि पूर्ण पुलिस सम्मान के साथ पैतृक गांव में की जाएगी। 

विज्ञापन


देर रात पोस्टमार्टम के बाद पुलिस लाइन में मृत दरोगा के लिए शोक सलामी का आयोजन किया गया। डीआईजी रेंज अलीगढ़ प्रभाकर चौधरी, एसएसपी नीरज कुमार जादौन, एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक, एसपी ग्रामीण अमृत जैन, एसपी यातायात प्रवीन कुमार यादव, एएसपी मयंक पाठक, सीओ खैर वरुण सिंह सहित अन्य अधिकारियों तथा परिजनों ने मृतक के पार्थिव शरीर को पुष्पचक्र व रीट अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सेरिमोनियल गार्द द्वारा शोक सलामी दी गई। अधिकारियों ने कंधा देकर अंतिम विदाई दी गई। 
विज्ञापन

विज्ञापन

थाना टप्पल में तैनात राहुल चौधरी करीब पांच दिन पूर्व अलीगढ़ शहर के बन्ना देवी थाने से स्थानांतरित होकर आए थे। 5 अक्तूबर दोपहर करीब 1:30 बजे अलीगढ़-पलवल मार्ग पर स्थित एक होटल पर खाना खाने जा रहे थे, उन्होंने होटल पर रुकने के लिए यू-टर्न लिया, तभी अलीगढ़ की ओर से तेज गति और लापरवाही से आ रहे एक लोडर वाहन मैजिक ने उनकी निजी बुलट बाइक में टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल दरोगा को तत्काल उपचार के लिए जेवर स्थित कैलाश अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान करीब 3:30 बजे उनकी मृत्यु हो गई। 

राहुल चौधरी मूल रूप से जनपद मुजफ्फरनगर के ग्राम मुंडभर थाना भूरा कलां के रहने वाले थे। वह तीन बहनों के बाद सबसे छोटे भाई थे, उनकी शादी बीते नवंबर 2024 में हुई थी, और उनकी पत्नी रीनम (जो एक डिग्री कॉलेज में प्रोफेसर हैं) आठ माह की गर्भवती हैं। पिताजी ओमपाल सिंह की कोरोना काल के दौरान मृत्यु हो गई थी। राहुल चौधरी 2023 बैच में पुलिस सेवा में भर्ती हुए थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें