फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौंकिए मत: 333 करोड़ खर्च हो रहे हैं, सड़कों का हाल देख लीजिए, सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क

Sat, 03 May 2025 12:36 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ शहर में अलग-अलग स्थानों पर सड़कों का निर्माण चार कार्यदायी संस्थाएं कर रही हैं। इसके बाद भी शहर में एक या दो सड़कों को छोड़ दें तो अन्य सड़कों की स्थिति बहुत खराब है। कहीं छोटे गड्ढे हैं तो कहीं पूरी सड़क ही उखड़ी हुई है।
विज्ञापन
लक्ष्मीबाई मार्ग की बदहाल सड़क - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चौंकिए मत, तीन योजनाओं के तहत 283 करोड़ रुपये से अलीगढ़ शहर की सड़कें बन रही हैं। लोक निर्माण विभाग भी गड्ढे भरने पर 50 करोड़ रुपये खर्च करने का दावा कर रहा है, फिर भी हाल यह है कि शहर की हर सड़क उखड़ी पड़ी है।

विज्ञापन


जिन सड़कों पर काम हो भी रहा है, वहां निर्माण की सुस्त रफ्तार परेशानी की वजह बनी है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि इतनी भारी भरकम धनराशि खर्च हो रही है तो सड़कों का बुरा हाल क्यों है। शहर में अलग-अलग स्थानों पर सड़कों का निर्माण चार कार्यदायी संस्थाएं कर रही हैं। इसके बाद भी शहर में एक या दो सड़कों को छोड़ दें तो अन्य सड़कों की स्थिति बहुत खराब है। कहीं छोटे गड्ढे हैं तो कहीं पूरी सड़क ही उखड़ी हुई है। निर्माण की सुस्त रफ्तार भी परेशानी की वजह बनी हुई है।
विज्ञापन

1- मुख्यमंत्री सृजन योजना (निर्माण एजेंसी- पीपीएस बिल्डर्स)
इस योजना में 71 करोड़ रुपये से चार सड़कें बन रही हैं। वर्तमान स्थिति यह है कि जीटी रोड स्थित शहंशाह होटल की पुलिया से तहसील तिराहा गूलर रोड तक सड़क उखड़ी पड़ी है। इसके बाद भी सड़क की हालत खराब है। आईटीआई रोड पर जेल रोड पुल के पास स्थित बिजलीघर से आईटीआई रोड होते हुए बरौला पुल तक सड़क उखड़ी पड़ी है।

विज्ञापन

2- मुख्यमंत्री-ग्रीन रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट (सीएम ग्रिड) योजना (113 करोड़ से सात सड़कें )

बेगपुर मैरिस रोड अब्दुल्ला चौराहा से केलानगर चौराहा तक सड़क चौड़ी हो रही है। काम धीमी गति से चल रहा है। बीच-बीच में सड़क को खोदा गया है। मैरिस रोड चौराहे से लक्ष्मीबाई मार्ग को उखाड़ दिया गया है। किशनपुर तक सड़क का निर्माण होना है।

3- स्मार्ट सिटी योजना के तहत दो प्रमुख सड़कों का निर्माण (99 करोड़ लागत)
नादा पुल से सूत मिल चौराहे तक सड़क निर्माण- 2.2 किलोमीटर लंबी सड़क की चौड़ाई 19 मीटर, जिसमें डिवाइडर और फुटपाथ शामिल नहीं हैं। स्ट्रीट लाइट, सीसीटीवी कैमरे, ड्रेनेज सिस्टम और अंडरग्राउंड बिजली के तार जैसी सुविधाएं शामिल हैं। मार्च 2026 तक काम पूरा करने का लक्ष्य है। यहां काम की धीमी गति से रोजाना जाम लगता है।
सूत मिल से भांकरी तक सड़क निर्माण- 4.7 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण अभी शुरू नहीं हुआ है। अभी पेड़ काटने की ही अनुमति मिली है।

4- लोक निर्माण विभाग
लोक निर्माण विभाग शहर में सड़कों के निर्माण और उनको गड्ढा मुक्त करने के कार्यों में शामिल है। 50 करोड़ रुपये इस पर खर्च किए गए हैं। गड्ढे बरकरार हैं।

गड्ढों के चलते वाहनों के शॉकर और पहिये खराब हो रहे हैं। - ओमवीर सिंह
कभी-कभी गड्ढों से बचने के प्रयास में दुर्घटना तक हो जाती है।- ज्ञानेंद्र दुबे
ई-रिक्शा गड्ढों में फंस जाते हैं, पीछे लंबा जाम लग जाता है। - राहुल तिवारी
गड्ढों के चलते पीठ और कंधों का दर्द जैसी समस्याएं होने लगी हैं। - कुलदीप कुमार
पिछले दिनों क्वार्सी चौराहे और अन्य स्थानों पर भी निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए कहा है, जिससे लोगों को सुविधा हो। देरी होने पर कार्यदायी संस्था पर जुर्माना लगाया जाएगा।- संजीव रंजन, जिलाधिकारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें