फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: जुलाई तक पूरा हो जाएगा क्वार्सी फ्लाई ओवर का 50 फीसदी काम, दिसंबर 2025 से पहले करना है पूरा निर्माण

Mon, 23 Jun 2025 07:33 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

फ्लाई ओवर के निर्माण में कुल 12 खंभों (पिलर) पर सब-स्ट्रक्चर का कार्य किया जाना है। इसमें से दो पिलर का काम पहले ही पूरा हो चुका है। शेष 10 पिलर के सब-स्ट्रक्चर कार्य को गति देने के लिए मजदूरों की संख्या बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन
क्वार्सी चौराहे पर पुल निर्माण कार्य में चल रहा कार्य - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के क्वार्सी क्षेत्र में निर्माणाधीन 630 मीटर लंबे फ्लाई ओवर का कार्य तेजी चल रहा है। जुलाई तक फ्लाई ओवर के सब-स्ट्रक्चर का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इस फ्लाईओवर की कुल लागत 71 करोड़ रुपये है। इसे दिसंबर 2025 से पहले पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन


फ्लाई ओवर के निर्माण में कुल 12 खंभों (पिलर) पर सब-स्ट्रक्चर का कार्य किया जाना है। इसमें से दो पिलर का काम पहले ही पूरा हो चुका है। शेष 10 पिलर के सब-स्ट्रक्चर कार्य को गति देने के लिए मजदूरों की संख्या बढ़ाई जा रही है। डीपीएम मोहित कुमार ने बताया कि सब-स्ट्रक्चर के बाद सुपर-स्ट्रक्चर का निर्माण शुरू होगा, जिसके साथ-साथ रिटेनिंग वॉल (आरई वॉल) का कार्य भी प्रारंभ किया जाएगा।

क्वार्सी फ्लाई ओवर का निर्माण शहर में यातायात को सुगम बनाने और जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए किया जा रहा है। यह फ्लाई ओवर क्वार्सी चौराहे पर ट्रैफिक दबाव को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। व्यापारी शरद अग्रवाल का कहना है कि इस क्षेत्र में अक्सर जाम की स्थिति रहती है, और फ्लाईओवर के बनने से यात्रियों को राहत मिलेगी। कन्हैया ने कहा कि चौराहे पर रोजाना जाम लगता है। फ्लाई ओवर बनने से समय की बचत होगी। व्यापारी अनिल कुमार ने बताया कि जाम के कारण ग्राहकों को आने-जाने में दिक्कत होती है, जिसका असर कारोबार पर पड़ता है।

 फ्लाई ओवर निर्माण कार्य में गुणवत्ता और समय का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। कार्य तय समय सीमा के अनुसार चल रहे हैं। हमारा लक्ष्य दिसंबर 2025 से पहले फ्लाई ओवर का निर्माण पूरा करने का है। नए साल पर सेतु को जनता के लिए खोल दिया जाए। इसके लिए दिन-रात काम किया जा रहा है।-मोहित कुमार, डीपीएम, सेतु निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें