रामघाट रोड स्थित अनाज उपमंडी के निकट से चोरी हुई ट्रैक्टर की ट्रॉली को पुलिस ने 24 घंटे में बरामद कर तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। चोरों ने कई ट्रॉली चोरी करना कुबूल किया है।
थाना पुलिस ने बताया कि गांव जारौठी के भगवान दास 20 जून को अपनी ट्रॉली मरम्मत के लिए उपमंडी के समीप एक दुकान पर लाए थे, जहां से वह चोरी हो गई। पुलिस ने सीसी फुटेज की जांच की जांच की तो ट्रॉली चोरी करने के सुराग मिलने पर शनिवार की शाम बरौठा नहर की पक्की सड़क से चमन निवासी जीवनगढ़ क्वार्सी, बदलू निवासी किले का नगला क्वार्सी, आमिर निवासी जीवनगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से चोरी की गई ट्रॉली के अलावा अतरौली क्षेत्र से चोरी की गई अन्य ट्रॉली के कटे हुए पार्ट्स चोरी करने में प्रयुक्त ट्रैक्टर बरामद किया है। ट्रैक्टर खुर्शीद निवासी जाकिर नगर जीवनगढ़ के नाम पंजीकृत है, जिसे सीज कर दिया है।
जवां से ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी
जवां। थाना क्षेत्र के गांव सियाखास से एक बिल्डिंग मेटेरियल के विक्रेता की ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी हो गई। थाने में गांव के प्रदीप ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसने 19 जून को अपने दो ट्रैक्टरों को ट्रॉली सहित अपने घेर में खड़ा किया था। 21 जून को सुबह उनका बेटा घेर में गया तो एक ट्रैक्टर ट्रॉली गायब थी, जिसे अज्ञात चोर ले गए हैं।