फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: 50 का तेल मांगने वाले अब भरवा रहे 500 रुपये का, जिले में भरपूर है तेल और गैस सिलिंडर

Sat, 28 Mar 2026 04:51 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ शहर के प्रमुख पेट्रोल पंपों पर ईंधन की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। जिला पूर्ति अधिकारी सत्यवीर सिंह ने आंकड़े जारी कर स्पष्ट किया कि जिले की 64 एजेंसियों पर पर्याप्त गैस सिलिंडर स्टॉक उपलब्ध है।
विज्ञापन
विद्या नगर के सामने रामघाट रोड पर पेट्रोल भरवाते ग्राहक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ शहर में 27 मार्च को ईंधन की उपलब्धता को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रही। सोशल मीडिया पर अफवाह के चलते सुबह से ही विभिन्न पेट्रोल पंपों पर वाहन चालक एक ही सवाल पूछते नजर आए, क्या पेट्रोल खत्म होने वाला है? पंप कर्मचारियों ने कहा कि 50 का तेल मांगने वाले अब 500 का भरवा रहे हैं।

विज्ञापन


हालांकि, धरातल पर स्थिति इसके बिल्कुल विपरीत रही। शहर के प्रमुख पेट्रोल पंपों पर ईंधन की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य पाई गई। शहर के प्रमुख पंप संचालक ठा. कुशलपाल सिंह ने बताया कि किसी भी डिपो या पंप से स्टॉक खत्म होने की आधिकारिक सूचना नहीं मिली। इसके बावजूद, पेट्रोल पंपों पर पहुंचने वाले वाहन चालक बार-बार सेल्समैन और संचालकों से पेट्रोल की उपलब्धता और भविष्य की आपूर्ति को लेकर सवाल पूछते दिखे। कई जागरूक नागरिकों ने तेल कंपनियों के अधिकारियों से भी संपर्क साधने की कोशिश की।

अलीगढ़ पेट्रोलियम एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय मंगल ने बताया कि आपूर्ति में कोई बाधा नहीं है, लेकिन अफवाहों के कारण ग्राहकों में घबराहट देखी गई। जिला प्रशासन और तेल कंपनियों ने भी स्पष्ट किया है कि जनपद में ईंधन का पर्याप्त भंडार मौजूद है और किसी भी प्रकार की किल्लत की आशंका निराधार है।
विज्ञापन


जिले की गैस एजेंसियों पर पर्याप्त स्टॉक
अलीगढ़ जिले में रसोई गैस की किल्लत पर डीएम संजीव रंजन ने कड़ा संज्ञान लिया है। जिला पूर्ति अधिकारी सत्यवीर सिंह ने आंकड़े जारी कर स्पष्ट किया कि जिले की 64 एजेंसियों पर पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। वितरण सुचारू रूप से चल रहा है। 27 मार्च को 19,069 बुकिंग के सापेक्ष 20,223 सिलिंडरों का स्टॉक मौजूद रहा। तेल कंपनियों द्वारा बुकिंग के समय में किए गए आंशिक बदलाव के कारण कुछ भ्रम की स्थिति बनी थी, जिसे अब सुलझा लिया गया है। जिलाधिकारी ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें, गैस की कोई कमी नहीं है और सभी को समय पर आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें