फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा का समापन, धरणीधर सरोवर पर उमड़ी भीड़

विज्ञापन
धरणीधर सरोवर की परिक्रमा करते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
अधिक मास पर ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा का सोमवार को समापन हो गया है। सोमवती अमावस्या पर धरणीधर सरोवर पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। यह परिक्रमा पिछले एक महीने से चल रही थी।
विज्ञापन

भक्तों ने तेज धूप में भी परिक्रमा की। सूरज की तपिश भी उनकी श्रद्धा को डिगा नहीं पाई। परिक्रमा मथुरा, अलीगढ़, राजस्थान और हरियाणा से होकर निकली। श्रद्धालुओं ने राधे राधे के जयघोष के साथ भजन कीर्तन किए। स्थानीय लोगों ने जगह-जगह भंडारे की व्यवस्था की। धरणीधर सरोवर में स्नान और परिक्रमा के बिना इसे अधूरा माना जाता है। मान्यता है कि परिक्रमा से 84 लाख योनियों से मुक्ति मिलती है।
धरणीधर तीर्थ पर आरती और उत्साह
धरणीधर सरोवर पर सुबह 4:00 बजे से परिक्रमा शुरू हुई। परिक्रमा में बुजुर्गों और बच्चों में भी भारी उत्साह देखने को मिला। सोमवती अमावस्या के कारण दोपहर 12 बजे तक भारी भीड़ रही, जो शाम 4 बजे फिर बढ़ गई। देवभूमि धरणीधर तीर्थ में रोजाना शाम सात बजे आरती की जा रही है, जिसके मुख्य आरती करता पंडित संकेत कटारा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें