फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबित परियोजनाओं को तेजी से पूरा कराएं : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने धनीपुर एयरपोर्ट समेत 50 लाख से अधिक की परियोजनाओं के निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कार्यदायी संस्थाएं अधूरे एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं के कार्य में तेजी लाएं।
विज्ञापन

मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राजकीय निर्माण निगम एवं यूपी सिडको द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि विकास एवं निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। जिले में यूपी सिडको के 15 एवं राजकीय निर्माण निगम के पांच कार्य प्रगति पर हैं। अधिकारियों ने बताया कि धनीपुर एयरपोर्ट का कार्य पूर्ण हो चुका है। डीएम ने एयरपोर्ट अथॉरिटी को निर्देशित किया कि वे कार्यदायी संस्था से अधूरे पड़े या खामियों वाले कार्यों को नए सिरे से पूरा कराएं। उन्होंने कहा कि जो परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं और वहां छोटी- मोटी खामियां रह गई हैं, उन्हें पूरा कराने के बाद हस्तांतरित करा लिया जाए।
डीएसटीओ संजय कुमार ने बताया कि यूपी सिडको द्वारा कलाई, गोधा, दौरऊ मोड़, सहनौल एवं दत्ताचोली में पांच बालिका छात्रावासों का निर्माण कराया जा रहा है, जिसमें कलाई, दौरऊ मोड़ एवं दत्ताचोली में निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। डीएम ने डीआईओएस को निर्देशित किया कि वे अपने स्तर से कार्यदायी संस्था से समन्वय स्थापित कर निर्माण कार्यों में रह गई कमियों को दूर करा लें। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें