फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख, आमिर और एआर रहमान के खिलाफ तहरीर

Thu, 26 Nov 2015 02:06 AM IST
अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। देश में असहिष्णुता पर छिड़ी बहस के बीच संगीतकार एआर रहमान द्वारा आमिर खान के समर्थन में दिए गए बयान पर अखिल भारत हिंदू महासभा ने भी कड़ा रुख जताया है। बुधवार को इस सिलसिले में महासभा के पदाधिकारियों ने मशहूर संगीतकार एआर रहमान, मिस्टर परफैक्शनिस्ट के नाम से प्रसिद्ध आमिर खान और सुपर स्टार शाहरुख खान के खिलाफ गांधी पार्क थाने पहुंचकर तहरीर दी। जिसमें सीधे-सीधे आरोप लगाया कि इस तरह के बयान देश को विभाजित करने और नफरत फैलाने की साजिश के तहत जारी किए जा रहे हैं।  
विज्ञापन

महासभा के महानगर अध्यक्ष सचिन शर्मा की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि कट्टरपंथी विचारधारा के लोग देश में खुद को असुरक्षित महसूस करने का बयान दे रहे हैं। ये सभी ऐसा करने की कोशिश कर रहे हैं कि देश में हर तरफ नफरत का माहौल बन जाए। गौर हो कि सबसे पहले शाहरुख खान ने ऐसा ही बयान दिया था। 
इसके बाद आमिर खान ने अपनी पत्नी किरण राव के हवाले से देश छोड़ने संबंधी बयान दिया और इसी क्रम में संगीतकार एआर रहमान का बयान आया है कि उनके परिवार ने भी देश से बाहर जाने की बात कही थी। असुरक्षा की वजह से उनके कई प्रोग्राम रद हुए हैं। 
विज्ञापन

सचिन शर्मा ने कहा है कि चार दिन पूर्व सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के 77वें जन्मदिन पर एआर रहमान सैंफई में नाचते गाते देखे गए थे। इससे पहले शाहरुख खान व आमिर खान भी इसी तरह का बयान देकर देश की अखंडता पर प्रहार कर चुके हैं। इनकी बयानबाजी राष्ट्रद्रोही व्यक्ति द्वारा रची गई साजिश है। इन तीनों पर देश के विभाजन, नफरत फैलाने, विकास में बाधा बनने, असहिष्णु माहौल पैदा करने का मामला दर्ज होना चाहिए। तीनों पर राष्ट्रद्रोही गतिविधियों में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से शामिल रहने का मुकदमा दर्ज होना चाहिए।
इस मौके पर सचिन शर्मा के साथ जिलाध्यक्ष अजय वार्ष्णेय, भुवनेश वर्मा, बबलू शर्मा आदि थे। एसओ गांधी पार्क अमित यादव के अनुसार तहरीर मिली है, जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें