सुमन सोमवार को अलीगढ़ महोत्सव 2016 राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी के मुक्ताकाश मंच पर आयोजित सपा के छात्र सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने छात्रों को समाजवादी विचारधारा पर चलकर देश से धर्म और जाति की राजनीति को दूर करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
सपा छात्र सभा के प्रदेश महासचिव दिग्विजय सिंह देव ने अलीगढ़ में राजकीय विवि की स्थापना की बात मुख्यमंत्री तक पहुंचाने और सकारात्मक पहल कराने का आश्वासन दिया। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डा. रक्षपाल सिंह ने समाजवादी विचारधारा को मजबूत कर छात्र समस्याओं के निराकरण के लिये दमदारी से खड़े रहने की अपील की।
अमुवि के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष व समाजवादी नेता शहजाद आलम बर्नी ने छात्र राजनीति की दिशा और दशा को बदलने के लिये आगे आने का सुझाव दिया।सपा छात्र सभा के प्रदेश सचिव व छात्र नेता जियाउर्रहमान, जिलाध्यक्ष रंजीत चौधरी, रंजन राणा, छात्र नेत्री नीतू सिंह राणा, यूथ बिग्रेड के प्रदेश उपाध्यक्ष पप्पू प्रधान, कासिफ आबदी, किरन पाल सिंह, हिमांशु रावत, संदीप कुमार आदि ने भी अपने विचार रखे।