अलीगढ़ के लोग बहुत अच्छे हैं। यहां मिला प्यार व सम्मान बॉलीवुड जगत में मेरी तरक्की के लिए आशीर्वाद बनेगा। परिवार के सहयोग से ही हर क्षेत्र में महिला को सफ लता मिल सकती है। यह बात सिने व टीवी कलाकार अर्चना उपाध्याय ने अपने स्वागत समारोह में कही।
बुधवार को अलीगढ़ होटल एंड रेस्टोरेंट ऐसोसिएशन तथा अलीगढ़ कल्चरल क्लब द्वारा होटल आभा रीजेंसी में आयोजित स्वागत से बेहद खुश टीवी कलाकार अर्चना उपाध्याय ने अलीगढ़ के लोगाें की जमकर तारीफ की। एक्ट्रेस अर्चना कई सारे टीवी सीरियलों में नजर आती रहती हैं।
स्वागत करने वालों में अलीगढ़ कल्चरल क्लब की मीनाक्षी नागपाल, काजल धीरज, मीनाक्षी जैन तथा होटल आभा की एमडी नीना गुप्ता शामिल रहीं। एसोसिएशन के महामंत्री विवेक बगई, अखिल गुप्ता, मानव महाजन, दीपक गर्ग आदि ने अर्चना को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। अलीगढ़ कल्चरल क्लब के अध्यक्ष जॉनी फास्टर तथा कार्यक्रम संयोजक व सचिव पंकज धीरज ने अर्चना को क्लब का मानद् सदस्य बनाया है।
इस मौके पर चंदन चटर्जी, डॉ. प्रभात दास गुप्ता, अशोक अंजुम, पूजा सोमानी, डा. लता गुप्ता, दीपक उपाध्याय, राज नारायन, अशोक लालाजी, पंकज, कन्हैया आदि थे।