फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमिश्नरी में फाइल खोई, सीएम के यहां आत्मदाह को पहुंचा

Sat, 28 May 2016 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल - फोटो : Getty
विज्ञापन
कमिश्नरी में अपनी पेंशन संबंधी फाइल खोने के बाद रिटायर्ड कर्मचारी मुख्यमंत्री के यहां आत्मदाह करने पहुंच गया। वहां पर सुरक्षा कर्मियों ने उसे रोक लिया। पूरा मामला सुनने के बाद लखनऊ से इस मामले की पड़ताल की जा रही है। इससे मंडल कार्यालय में हड़कंप मच गया है। अपर आयुक्त राजाराम ने इस प्रकरण में संबंधित प्रशासनिक अधिकारी को तलब कर लिया है।
विज्ञापन

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नगर पंचायत सासनी के रिटायर्ड कर्मचारी सुरेन्द्र सिंह पुंढीर की महीनों चक्कर लगाने के बाद भी पेंशन नहीं लगी है। कमिश्नरी के प्रशासनिक अधिकारी जितेन्द्र कुमार तिवारी की पटल से फाइल तक गुम हो गई। कोई सुनवाई न होने पर पुंढीर मुख्यमंत्री के यहां आत्मदाह करने पहुंच गया। वह ऐसा करता उससे पहले ही उसे पकड़ लिया गया। उसकी समस्या सुनने के बाद मुख्यमंत्री के यहां से जिले के एक उच्चाधिकारी को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए गए। लखनऊ तक मामला जाने के बाद कमिश्नरी में हड़कंप मच गया है। अपर आयुक्त राजाराम ने अमर उजाला को बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। एओ जितेन्द्र कुमार तिवारी से इस संबंध में पूछा गया था। आज वह स्वास्थ्य खराब होने से कार्यालय नहीं आए। कल यदि फाइल मेरे सामने पेश नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें