ग्रेटर नोएडा, गौतम बुद्ध नगर जिले में आयोजित उत्तर प्रदेश कुश्ती प्रतियोगिता 2021 में तीसरा स्थान प
- फोटो : CITY OFFICE
ग्रेटर नोएडा में आयोजित उत्तर प्रदेश कुश्ती प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग के 92 किग्रा वर्ग भार में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले युवा पहलवान कृष्णा जादौन का शुक्रवार को मंडलायुक्त गौरव दयाल ने स्वागत सम्मान किया। मंडलायुक्त ने यहां कहा कि प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त कर कृष्णा ने न सिर्फ अपने परिवार, बल्कि अलीगढ़ जिले का नाम रोशन किया है।
बाइकिंग एंड एडवेंचर स्पोर्ट्स फाउंडेशन व जीपी फाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मंडलायुक्त गौरव दयाल ने युवा पहलवान कृष्णा जादौन पुत्र महेश पाल सिंह को सम्मानित कर मनोबल बढ़ाया। उन्होंने कहा कि खेलों से शरीर ही नहीं, मस्तिष्क भी तंदुरुस्त रहता है।
सरकार युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए प्रयासरत है। सरकार की पूरी कोशिश है कि युवा पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी अपना भविष्य बनाएं। इस मौके पर योगेश शर्मा, विनय सिंह पहलवान, तरुण जादौन, रिषभ सिंह, अभिषेक शर्मा, आर्यन प्रताप सिंह, यश शर्मा, आशीष वार्ष्णेय, लोकेश तोमर आदि मौजूद रहे।