फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू के शताब्दी वर्ष समारोह की यूएई में भी रही धूम

विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय एलुमनाई संयुक्त अरब अमीरात द्वारा विश्वविद्यालय के शताब्दी वर्ष - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के शताब्दी वर्ष समारोह की धूम संयुक्त अरब अमीरात तक में मची हुई है। शताब्दी वर्ष समारोह के उपलक्ष्य में एएमयू एलुमिनाई संयुक्त अरब अमीरात की ओर से शारजाह में एएमयू गोल्फ टूर्नामेंट 2021 का आयोजन किया गया। यह आयोजन शारजाह गोल्फ एंड शूटिंग क्लब के सहयोग से आसिफ खान के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान पूर्व छात्रों ने एक दूसरे से मिलकर छात्र जीवन के अनुभव भी साझा किए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में कुल 56 प्रतिभागियों ने भाग लिया। पुरुष वर्ग के विजेताओं में रामिल सुलेमान प्रथम, टी आसिफ खान द्वितीय और कैरन ओ ब्रायन तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में जैफी स्टीवर्ट पहले स्थान पर रहीं। शीबा वाहिद दूसरे स्थान पर रहीं। निश राडरिज और सेरवि ओ डिसूजा संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
शारजाह गोल्फ एंड शूटिंग क्लब के गोल्फ डायरेक्टर सैमुअल मैक्लॉरेन ने कहा कि आयोजन बेहद सफल रहा। आसिफ खान ने कहा कि विश्वविद्यालय के शताब्दी वर्ष पूरे होने पर कुलपति प्रोत़ारिक मंसूर की ओर से अपील की गई थी कि पूर्व छात्र इस ऐतिहासिक अवसर को यादगार बना दें। एएमयू शिक्षा और खेल में अपनी दक्षता के लिए जाना जाता है। यहां पर भारत का एकमात्र हॉर्स राइडिंग क्लब है जो यह प्रदर्शित करता है कि यहां पर खेल गतिविधियों को कितना महत्व दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें