फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: कमिश्नर ने खराब प्रगति पर डीएम हाथरस व कासगंज को पत्र जारी करने को कहा, लंबित हैं मामले

Mon, 20 Mar 2023 10:05 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

निवेश मित्र पोर्टल पर अलीगढ़ के 04, एटा के 03, कासगंज के 03 एवं हाथरस के 08 प्रकरण लंबित पाए गए। मंडलायुक्त ने जनपद कासगंज में फूड एवं सेफ्टी से संबंधित मामले 107 दिन से अधिक लंबित रहने पर डीएम कासगंज को पत्र जारी कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
समीक्षा बैठक में अलीगढ़ कमिश्नर नवदीप रिणवा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ कमिश्नरी सभागार में सोमवार को मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक मंडलायुक्त नवदीप रिणवा की अध्यक्षता में हुई। मंडलायुक्त ने ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में हुए एमओयू को धरातल पर उतारने के लिए निवेशकों एवं विभागीय नोडल अधिकारियों के मध्य समन्वय बैठक आयोजित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में प्राप्त हुए निवेश को जल्द से जल्द धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध है। ऐसे में जिलों के उद्यमियों एवं निवेशकों को इकाई स्थापना में नियमानुसार हरसंभव मदद की जाए।

विज्ञापन

 
बिंदुवार समीक्षा में तालानगरी में बिजलीघर में ओसीबी बदलवाने के बारे में विद्युत विभाग के अफसरों ने जानकारी दी। मैसर्स वंडर सीमेंट के प्रकरण में सहायक अभियंता सिंचाई ने बताया कि नाले से अतिक्रमण हटा दिया गया है और अनापत्ति प्रमाण पत्र के लिए उच्च स्तर को पत्र प्रेषित किया गया है। मंडलायुक्त ने इसको लेकर कड़ी नाराजगी प्रकट करते हुए अधिशासी अभियंता सिंचाई के विरुद्ध प्रमुख सचिव सिंचाई एवं डीएम अलीगढ़ को पत्र जारी करने के निर्देश कि सिंचाई विभाग द्वारा शासन की मंशा के अनुरूप कार्य नहीं किया जा रहा।

जनपद में हुए बड़े निवेश में रोड़ा अटकाने का कार्य किया जा रहा है। औद्योगिक आस्थान अलीगढ़ में स्थापित कुछ औद्योगिक इकाईयों पर नगर निगम द्वारा जलकर लगाए जाने के प्रकरण को जिला उद्योग बंधु की बैठक में शामिल करने के निर्देश दिए गए। 
विज्ञापन


निवेश मित्र पोर्टल पर अलीगढ़ के 04, एटा के 03, कासगंज के 03 एवं हाथरस के 08 प्रकरण लंबित पाए गए। मंडलायुक्त ने जनपद कासगंज में फूड एवं सेफ्टी से संबंधित मामले 107 दिन से अधिक लंबित रहने पर डीएम कासगंज को पत्र जारी कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। संयुक्त आयुक्त उद्योग बीरेंद्र सिंह ने विभागीय योजनाओं की जनपदवार प्रगति के बारे में बताया। मंडलायुक्त ने ओडीओपी योजना में 10 लाभार्थियों को टूल किट प्रदान की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें