फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: नौकरी के बहाने ले गया हरियाणा, कमरे पर रख करता रहा दुष्कर्म, हुई उम्रकैद की सजा

Mon, 20 Mar 2023 09:03 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ में टप्पल क्षेत्र की महिला के गांव का पड़ोसी उसे नौकरी दिलाने के बहाने अपने साथ मानेसर गुरुग्राम हरियाणा ले गया। जहां एक कमरे में रखकर उसके साथ डरा धमकाकर दुष्कर्म किया। यहां से फिर उसे वह 15 जून को रेवाड़ी ले गया और वहां भी इसी तरह कई दिन तक दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन
दुष्कर्म (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आरोपी महिला को नौकरी लगवाने के नाम पर हरियाणा ले गया, वहां पर एक कमरा दिला दिया। फिर लगातार दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता चकमा देकर गांव भाग आई। मुकदमा चला और कोर्ट ने आरोपी को उम्रकैद की सजा सुना दी।

विज्ञापन


अभियोजन अधिवक्ता एडीजीसी जेपी राजपूत के अनुसार घटना 12 जून 2020 की तड़के पांच बजे की है। पहले से हुई बातचीत के आधार पर अलीगढ़ में टप्पल क्षेत्र की महिला के गांव का पड़ोसी उसे नौकरी दिलाने के बहाने अपने साथ मानेसर गुरुग्राम हरियाणा ले गया। जहां एक कमरे में रखकर उसके साथ डरा धमकाकर दुष्कर्म किया। यहां से फिर उसे वह 15 जून को रेवाड़ी ले गया और वहां भी इसी तरह कई दिन तक दुष्कर्म किया। 

इससे महिला को समझ में आ गया कि आरोपी उसे धोखा दे रहा है। इस पर वह 18 व 19 जून की रात वहां से किसी तरह भागकर अपने गांव आ गई। शुरुआत में उसने लोकलाज के चलते किसी को कुछ नहीं बताया। बाद में 29 जून को परिवार को जानकारी देकर मुकदमा दर्ज कराया। 
विज्ञापन


मामले में न्यायालय ने आरोपी रामनिवास को दोषी करार देकर उम्रकैद व एक लाख एक हजार रुपये जुर्माने से दंडित किया। जुर्माना राशि में से एक लाख रुपया पीड़ित को देने का आदेश दिया है। यह फैसला एडीजे-तृतीय राजेश कुमार भारद्वाज की अदालत ने सुनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें