फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 वाणिज्य कर अधिकारी और पुलिस टीम ने जब्त की भाजपा मोदी सरकार का टैग लगी साड़ियां 

Tue, 09 Apr 2019 07:57 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन चेकिंग के दौरान सोमवार को सचल दल ने बीजेपी मोदी सरकार का टैग लगीं साड़ियां जब्त कर लीं। यह साड़ियां मथुरा से हल्द्वानी कैंटर में लोड करके ले जाई जा रही थी। वाणिज्य कर अधिकारी और पुलिस टीम ने यह कार्रवाई संयुक्त रूप से की। 

विज्ञापन


चुनाव आचार संहिता बनाए रखने के लिए अधिकारी काफी मशक्कत कर रहे हैं। इसके चलते जिले भर में अलग-अलग जगहों पर आने-जाने वाले वाहनों की निगरानी करने के लिए टीमें बनाई गई हैं। सोमवार को आगरा रोड नगला भुस के निकट सचल दल प्रभारी करतार सिंह वाणिज्य कर अधिकारी और एसआई रवेंद्र कुमार की टीम ने एक कैंटर को रोका। उसमें मथुरा के मनोज टैक्सटाइल्स से इंद्रा मोहन एंड कंपनी हल्द्वानी के लिए साड़ियां जा रहीं थी।

कैंटर चालक ने माल का बिल दिखाया तो सचल दल प्रभारी चौंक गए, क्योंकि साड़ियों की बिलिंग बीजेपी मोदी सरकार के टैग के आधार पर हो रही थी। अधिकारी ने कैंटर में लदी साड़ियों का बंडल खोलकर देखा तो साड़ी पर भी बीजेपी मोदी सरकार लिखा हुआ था। इसकी जानकारी सचल दल प्रभारी ने उच्चाधिकारियों को दी, जिसके बाद 480 साड़ियों को टीम ने जब्त कर लिया। इन साड़ियों को कोतवाली सदर लाया गया। इस मामले में उड़नदस्ता प्रभारी करतार सिंह का कहना है कि इन साड़ियों को तहसील के कोषागार में जमा करा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें