फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेजॉन में प्लेसमेंट के लिए लगी छात्रों की लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


एएमयू में प्लेसमेंट के लिए अमेजॉन कंपनी की टीम पहुंची है। पहले दिन करीब 82 छात्र-छात्र लिखित परीक्षा एवं इंटरव्यू में शामिल हुए। मंगलवार को भी दूसरा चरण है। नए छात्र भी शामिल हो सकते हैं।

अरेबिक, चाइनीज, जर्मन एवं स्पेनिस से स्नातक करने वाले युवाओं के प्लेसमेंट के लिए अमेजॉन की छह सदयीय टीम नार्थ जोन की एचआर अमित का नेतृत्व में पहुंची है। कंपनी के अधिकारियों ने चयनित छात्रों के लिए 5 लाख 40 हजार से लेकर 7 लाख 10 हजार पैकेज की घोषणा की है। कार्यक्रम का आयोजन सोशल साइंस कांफ्रेंस हॉल में किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका आयोजन एएमयू दूरस्थ शिक्षा केंद्र द्वारा किया जा रहा है। केंद्र के निदेशक प्रो. नफीस अहमद अंसारी ने बताया कि पहले दिन 82 छात्र-छात्रा शामिल हुए हैं। मंगलवार को भी बच्चे शामिल होंगे। पहले दिन लिखित एवं इंटरव्यू का आयोजन किया गया। इसमें से कुछ छात्रों का चयन कर दूसरे राउंड में बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें