राजीव जैन साथ में अन्य पदाधिकारी।
- फोटो : samvad
सकल जैन समाज ने जैन समाज के संबंध में सपा के प्रवक्ता आतीक जमाई द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर विरोध जताया है। समाज के पदाधिकारियों ने इसे तथ्यहीन बताते हुए धार्मिक भावनाएं आहत होने की बात कही है।
दिगंबर जैन महासमिति के प्रांतीय महामंत्री राजीव जैन और प्रांतीय संयोजक मुनेश जैन ने कहा कि जैन समाज सदैव अहिंसा, सत्य और सद्भावना के सिद्धांतों पर चलता आया है। प्रांतीय मीडिया प्रभारी मयंक जैन ने मांग की कि संबंधित आरोपों की सत्यता सार्वजनिक रूप से स्पष्ट की जाए। यदि आरोपों के समर्थन में कोई प्रमाण नहीं हैं तो संबंधित व्यक्ति जैन समाज से बिना शर्त सार्वजनिक माफी मांगे। साथ ही भ्रामक और समाज को आहत करने वाले बयानों पर उचित कार्रवाई की जाए।