फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार में मुकदमे से दुखी युवक ने एसएसपी पर की अभद्र टिप्पणी, फेसबुक पर डाल दिया युवती की अश्लील फोटो

Sat, 16 Jan 2021 01:41 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
विज्ञापन
फेसबुक पर डाले अश्लील फोटो (प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महानगर के सासनी गेट इलाके में प्यार में युवती को ब्लैकमेल करने का मुकदमा झेल रहे युवक ने एसएसपी को ही निशाना बना लिया। युवक पर आरोप है कि उसने एक तरफ जहां एसएसपी मुनिराज जी की फोटो एक फेसबुक आईडी पर अपलोड कर तमाम भद्दी टिप्पणी की हैं। वहीं युवती के नाम से भी फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर खुद के चेहरे को बिलर करते हुए अश्लील फोटो अपलोड कर दिए हैं। देर शाम प्रकरण एसएसपी तक पहुंचा तो सोशल मीडिया सेल की ओर से सिविल लाइंस में मुकदमा दर्ज कराया गया है। अभी यह जांच में तय होगा कि यह कृत्य उसी युवक ने किया है या युवक को फंसाने के लिए किसी अन्य ने।
विज्ञापन


वाकया नवंबर माह का है, जब सासनी गेट में एक स्नातक की पढ़ाई कर चुकी युवती की तहरीर पर मथुरा रोड निवासी मनोज गुप्ता नाम के उसके साथी छात्र के खिलाफ ब्लैकमेलिंग का मुकदमा दर्ज किया गया। इस मुकदमे में युवती की ओर से कहा गया कि शादी का दबाव बना रहा है। बात न मानने पर फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा है और दो लाख रुपये भी मांग रहा है। मुकदमे में एससीएसटी एक्ट भी शामिल है। इस मुकदमे के विरोध में युवक की ओर से पुलिस को यह साक्ष्य भिजवाए गए कि दोनों के बीच प्यार और रिश्ते हैं। वह शादी करना चाहते हैं। जब उसकी सुनवाई नहीं हुई तो अब अचानक सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल होना शुरू हो गईं।

इसमें उल्लूम उल्लूम नाम की एक फेसबुक आईडी पर युवक की ओर से एसएसपी मुनिराज जी का फोटो लगाकर उनके प्रति अभद्र टिप्पणी की जा गई हैं। जिसमें यहां तक कहा गया है कि कोई उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकता। साथ में युवती के नाम से एक फेसबुक आईडी बनाकर उसमें युवक के साथ अश्लील फोटो वायरल किए हैं, जिनमें युवक का चेहरा बिलर किया गया है। युवती के नाम की आईडी पर तो फोटो देर रात तक पड़े थे, जबकि एसएसपी वाली पोस्ट वायरल होने के कुछ देर बाद हटा दी गई। हालांकि लोगों ने उनके स्क्रीन शॉट जुटा लिए और प्रकरण एसएसपी तक पहुंच गया। जिसे लेकर सोशल मीडिया सेल की ओर से सिविल लाइंस में मुकदमा फेसबुक आईडी के आधार पर दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


यह प्रकरण जानकारी में आया है। अब युवक ने यह कृत्य किया है कि या किसी और ने यह जांच के बाद तय हो पाएगा। फिलहाल मुकदमा दर्ज कराया गया है। जांच में जो सामने आएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हो सकता है कि पुलिस द्वारा सुनवाई न किए जाने से युवक आहत हो या हो सकता है किसी ने युवक को फंसाने के लिए ऐसा किया हो। -मुनिराज जी एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें