ट्रक मथुरा से 24 भैंसों को भूसे की तरह लादकर अलीगढ़ जा रहा था। सामने से बोलेरो पिकअप आ रही थी। दोनों गंग नहर के समीप टकरा गए। इसमें ट्रक चालक को गंभीर चोटें आई हैं। पिकअप चालक मौके से फरार हो गया।
11 अप्रैल देर रात दो बजे इगलास थाना क्षेत्र के गंग नहर इलाके में बोलेरो पिकअप और ट्रक आमने-सामने से भिड़ गए। इस टक्कर से ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रक में 24 भैंसों को भूसे की तरह लादने पर पुलिस ने चालक व मालिक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। भैंसों को कस्बे के स्थानीय लोगों की सुपुर्दगी में दिया गया है। दोनों वाहन खड़े करा दिए गए हैं।
विज्ञापन
कोतवाल नरेंद्र यादव ने बताया कि ट्रक मथुरा से 24 भैंसों को भूसे की तरह लादकर अलीगढ़ जा रहा था। सामने से बोलेरो पिकअप आ रही थी। दोनों गंग नहर के समीप टकरा गए। इसमें ट्रक चालक को गंभीर चोटें आई हैं। पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। दोनों वाहनों को किनारे कर यातायात चालू किया गया। घायल चालक को उपचार के लिए भेजा गया है।
ट्रक में भूसे की तरह 24 भैंसों को लादकर ले जाने पर ट्रक चालक कपिल पुत्र वकील निवासी रठिया थाना कागारौल जिला आगरा तथा ट्रक मालिक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दुर्घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है।