फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exam: बकाया फीस वाले कॉलेजों के छात्रों के परीक्षा देने पर रोक, अलीगढ़ मंडल के हैं ऐसे 74 कॉलेज

Thu, 13 Jul 2023 11:26 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़-हाथरस

सार

कुल 118 कॉलेज हैं, जिनकी विभिन्न सत्रों की परीक्षा फीस बकाया है। इसमें 74 अलीगढ़ मंडल के कॉलेज हैं। अलीगढ़ के फीस न जमा करने वाले सभी कॉलेजों के प्रवेशपत्र रोके गए हैं। अलीगढ़ मंडल के कॉलेजों की यह आखिरी परीक्षा डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की ओर से कराई जा रही है।
विज्ञापन
आगरा यूनिवर्सिटी - फोटो : SELF
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने बकाया फीस वाले कॉलेजों के छात्रों के परीक्षा देने पर रोक लगा दी है। उनका प्रवेशपत्र जारी नहीं किया गया है। इसके बाद भी कुछ केंद्रों ने प्रवेशपत्र के बिना छात्रों को परीक्षा में शामिल करा लिया है। इस पर विश्वविद्यालय की ओर से आपत्ति जताई गई है। ऐसे केंद्रों को निरस्त करने की चेतावनी भी दी गई है। 

विज्ञापन

कुलपति प्रो. आशु रानी के आदेश पर परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश की ओर से सभी संबद्ध कॉलेजों को पत्र जारी किया गया है। यह कहा गया है कि बिना प्रवेशपत्र के किसी विद्यार्थी को परीक्षा में शामिल न कराया जाए। फीस जमा करने के बाद ही विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से प्रवेशपत्र जारी किए जाएंगे। 

कुल 118 कॉलेज हैं, जिनकी विभिन्न सत्रों की परीक्षा फीस बकाया है। इसमें 74 अलीगढ़ मंडल के कॉलेज हैं। अलीगढ़ के फीस न जमा करने वाले सभी कॉलेजों के प्रवेशपत्र रोके गए हैं। अलीगढ़ मंडल के कॉलेजों की यह आखिरी परीक्षा डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की ओर से कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें