बिजली विभाग के इंजीनियरों ने मांगा सामूहिक स्थानांतरण
- फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय सचिव इ. एससी शर्मा ने दक्षिण विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के एमडी को पत्र लिख कर सामूहिक स्थानातंरण करने की मांग की है।
एसडी को भेज गए लिखित पत्र में एसडीओ, जेई और एई स्तर के 30 अधिकारियों ने हस्ताक्षर किए हैं। इन सभी ने कहा है कि मुख्य सचिव दीपक सिंघल के अलीगढ़ दौरे के दौरान उनकी झूठी मौखिक शिकायतें कर उनको प्रताड़ित कराने के लिए कार्रवाई कराई गई है। जिसमें कुछ अधिकारियों का तबादला हो गया है। शिकायत में नाम नहीं आने पर उपखंड अधिकारी सत्यवीर सिंह का झांसी जोन में स्थानांतरण कर दिया गया है।
इं अंशुल शर्मा पर घर से कार्यालय जाते वक्त हमला किया गया लेकिन पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। लगातार कुछ लोगाें द्वारा विद्युत चोरो का समर्थन करने, विद्युत चोरी के मामलों में शपथ पत्र देकर मामला खत्म कराने, ऐसा नहीं करने पर आला अधिकारियों से कह कर कार्यवाही करने का दबाव बनाया जा रहा है। जिससे बिजली विभाग के अधिकारियों का मनोबल टूट रहा है।
अगर ऐसे ही कार्रवाई करनी है तो फिर सभी अधिकारियों का सामूहिक स्थानांतरण कर दिया जाए। गौर हाे कि मुख्य सचिव ने शिकायतों के आधार पर बिजली विभाग के अधिकारियों पर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया था।
अभी कार्रवाई में लग जाएंगे सात दिन
अलीगढ़। मुख्य सचिव दीपक सिंघल के निर्देशानुसार कुछ विभागों के अधिकारियाें के खिलाफ हुई शिकायतों की जांच लगभग सात दिन में पूरी होगी। जिसके बाद संबंधित विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी राजमणि यादव को सौंपेगे। इसी रिपोर्ट को मुख्य सचिव को भेजा जाएगा जिसके बाद लखनऊ से उन विभागों के विभागाध्यक्षों के निर्देश पर कार्रवाई होगी। जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्य सचिव के सामने आई सभी शिकायतों को गंभीरता से साथ जांचा परखा जा रहा है। इस काम को जल्द से जल्द पूरा करने के बाद कार्रवाई अमल में लायी जाएगी। लापरवाही बरतने वाले अफसर बख्शे नहीं जाएंगे।
----------