फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीब तीन करोड़ रुपये का संग्रह

Tue, 26 Jan 2021 01:37 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
मंदिर निर्माण के लिए एक लाख रुपये का चेक देते नरेश कुमार गुप्ता। - फोटो : Rupesh
विज्ञापन
श्रीराम जन्म भूमि निधि समर्पण अभियान के अंतर्गत 11 दिन में करीब तीन करोड़ रुपये का संग्रह किया गया है। समाज का भरपूर सहयोग मिलने से संग्रह कार्य में जुटे कार्यकर्ताओं का उत्साह सातवें आसमान पर है। अब समर्पण अभियान को 31 जनवरी तक चलाने का निर्णय लिया गया है। 
विज्ञापन



आरएसएस के प्रचार प्रमुख भूपेंद्र शर्मा ने बताया कि अभी करीब 60-62 प्रतिशत घरों तक ही संपर्क हुआ है। इसे देखते हुए 31 जनवरी तक अभियान चलाया जाएगा। सांसद सतीश कुमार गौतम ने 1 लाख 21 हजार रुपये राम मंदिर निर्माण के लिए भेंट किए।


नरेश कंस्ट्रक्शन कंपनी के चेयरमैन नरेश कुमार गुप्ता ने एक लाख रुपये का चेक विधायक संजीव राजा एवं अनिल पाराशर को सौंपा। केशवनगर में तीन बच्चों ने गुल्लक से निकालकर 1200 रुपये का सहयोग किया। सुरेंद्र सिंह पुंढीर द्वारा 2 लाख 11 हजार रुपये सह विभाग कार्यवाह अजय एवं डॉ. प्रदीप को भेंट किए।
विज्ञापन



आनंद द्वारा परिवार की ओर से 1 लाख 21 हजार रुपये भेंट किए गए। ललित मोहन शर्मा ने 5100 रुपये भेंट किए। अवंतिका फेज 1 निवासी सेवानिवृत्त इंजीनियर अमृतपाल वार्ष्णेय एवं सुधा वार्ष्णेय ने 21 हजार रुपये का चेक भेंट किया। कृष्णा गुप्ता की गोशाला से गुंजन वार्ष्णेय ने 11 हजार, टोपस दास गुप्ता द्वारा 2100 और मनीष गुप्ता द्वारा 2100 रुपये का समर्पण किया गया। 


एसवी कॉलेज के पूर्व उपाध्यक्ष दिनेश कुमार भट्टे वालों ने 1 लाख 1 हजार 121 रुपये भेंट किए। राजेश कुमार वार्ष्णेय घी वालों ने 11 हजार रुपये का चेक भेंट किया। वंदे भारत सामाजिक संस्था के राजीव अग्रवाल एवं नीरज प्रजापति द्वारा 5100 रुपये का सहयोग किया गया।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें