फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fraud: इंस्टाग्राम पर रील देखते समय कोल्डड्रिंक कंपनी की एजेंसी दिलाने की पेशकश, फिर ऐसे ठग लिए दस लाख

Fri, 23 Jun 2023 11:34 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

मोबाइल पर अपनी इंस्टा आईडी देखते समय रील देख रहे थे। तभी एक कोल्डड्रिंक कंपनी की एजेंसी का विज्ञापन देखा। इस पर उन्होंने अपनी जानकारी भरना शुरू कर दिया। इसके बाद एक कॉल आया। उधर से बातचीत में कुछ ऑफर बताए गए। फिर पांच मई को आइडी पर विकास अग्रवाल नाम के व्यक्ति का मेल आया।
विज्ञापन
Instagram - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में इगलास के युवक संग इंस्टाग्राम पर रील देखते समय कोल्डड्रिंक कंपनी की एजेंसी दिलाने के बहाने दस लाख रुपये ठग लिए। जब युवक को ठगी का अहसास हुआ तो वह साइबर थाने पहुंच गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


इगलास के विशाल दीक्षित के अनुसार वे चार मई को मोबाइल पर अपनी इंस्टा आईडी देखते समय रील देख रहे थे। तभी एक कोल्डड्रिंक कंपनी की एजेंसी का विज्ञापन देखा। इस पर उन्होंने अपनी जानकारी भरना शुरू कर दिया। इसके बाद एक कॉल आया। उधर से बातचीत में कुछ ऑफर बताए गए। फिर पांच मई को आइडी पर विकास अग्रवाल नाम के व्यक्ति का मेल आया। उधर से जो जानकारी मांगी गईं, उन्हें जवाब में भेज दिया। 

साथ में एक लॉगिन आईडी व पासवर्ड दिया गया। इसके बाद एक कॉल आया। जिसमें रजिस्ट्रेशन फीस 49500 रुपये मांगी गई। फीस जमा करने के बाद न्यूनतम चार से छह लाख रुपये का सामान लेने के लिए कहा गया।  फिर एग्रीमेंट फार्म भेजा गया। बाद में एनओसी फार्म के नाम पर दो लाख रुपये भेजे गये। फिर एक कॉल आया और कहा कि आपका माल जीएसटी टीम ने इंदौर में पकड़ लिया है। 
विज्ञापन


इसके चालान भरने के लिए डेढ़ लाख रुपये मांगे गए। इस पर विशाल ने रुपये देने से मना कर दिया और खुद के साथ ठगी का अहसास हुआ। उन्होंने गूगल के जरिये कंपनी के अधिकारी का नंबर सर्च कर संपर्क किया तो साफ हो गया कि उनके साथ ठगी हुई है। इंस्पेक्टर साइबर थाना सुरेंद्र सिंह ने मुकदमा दर्ज किए जाने की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें