फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh Weather: तापमान गिरने से बढ़ी ठंड, निकलने लगे स्वेटर और जैकेट,20 नवंबर से छाएगा घना कोहरा

Tue, 19 Nov 2024 10:19 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

ठंड बढ़ने से लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए हैं। लोग अब सुबह और शाम के वक्त स्वेटर और जैकेट पहनकर ही बाहर निकल रहे हैं। मॉर्निंग वॉक पर भी लोग अब गर्म कपड़े पहनकर जाने लगे हैं।  
विज्ञापन
स्वेटर पहने छात्रा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ठंड ने अलीगढ़ जिले में दस्तक दे दी है। तापमान में गिरावट से ठंड बढ़ गई है। 19 नवंबर को न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, अधिकतम तापमान में भी एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार 20 नवंबर से जिले में घना कोहरा छाए रहेगा। 

विज्ञापन


पिछले एक हफ्ते से जिले में ठंड बढ़ गई है। एक हफ्ते में अधिकतम तापमान में 2.6 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। इसके साथ ही रात में कोहरे की चादर छाने लगी है। सुबह भी 10 बजे तक आसमान में कोहरे की चादर छाई रहती है। मौसम विभाग के अनुसार जिले में 20 नवंबर से घना कोहरा छाएगा। इससे ठंड और बढ़ जाएगी। इधर, ठंड बढ़ने से लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए हैं। लोग अब सुबह और शाम के वक्त स्वेटर और जैकेट पहनकर ही बाहर निकल रहे हैं। मॉर्निंग वॉक पर भी लोग अब गर्म कपड़े पहनकर जाने लगे हैं।  
विज्ञापन


पिछले सात दिन का तापमान
तारीख-अधिकतम- न्यूनतम

13 नवंबर - 26.2-16.8
14 नवंबर - 26.0-16.2
15 नवंबर 29.6-15.4
16 नवंबर 29.8-15.6
17 नवंबर 26.7-15.4
18 नवंबर 24.6-15.4
19 नवंबर 23.6-12.8

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें