फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: गन्ने के रस में निकला कॉकरोच, वीडियो बनाने पर हुई हाथापाई, जांच शुरू

Tue, 25 Mar 2025 04:58 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

गन्ने के रस में कॉकरोच निकलने पर अलीगढ़ के विष्णुपुरी में दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। थाना प्रभारी शिशुपाल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
गन्ने के रस में कॉकरोच निकलने पर हंगामा - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में थाना क्वार्सी क्षेत्र के मोहल्ला विष्णुपुरी में 24 मार्च को गन्ने के रस में कॉकरोच निकलने पर हंगामा हो गया। युवक ने जब वीडियो बनाना शुरू किया तो विक्रेता ने उसका विरोध किया। इस पर दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई।

विज्ञापन

विज्ञापन

बेगमबाग निवासी अजय शर्मा 24 मार्च को विष्णुपुरी में गन्ना का रस खरीदने पहुंचे। यहां मग में कॉकरोच दिखा। इस पर अजय ने मग दिखाने को कहा तो दुकानदार से विवाद हो गया। अजय के साथ आए व्यक्ति ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया तो दोनों पक्षों में नोकझोंक होने लगी। विवाद बढ़ा तो मौके पर स्थानीय पार्षद हरीश सैनी भी पहुंच गए। अजय शर्मा ने घटना की तहरीर दी है। थाना प्रभारी शिशुपाल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें