फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मगध एक्सप्रेस में खाने के पैकेट में निकला कॉकरोच

Sun, 17 Jan 2016 01:10 AM IST
अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली जा रही मगध एक्सप्रेस में एयर फोर्स के जवान के खाने के पैकेट में जिंदा कॉकरोच निकला। शिकायत मिलने के बाद रेलवे अफसरों ने ट्रेन को स्थानीय रेलवे स्टेशन पर अडेंट कराया। 
विज्ञापन

पटना (बिहार) के फुलवरिया गांधी नगर निवासी नीरज कुमार की तैनाती दिल्ली में एयर फोर्स में है। शनिवार को नीरज पत्नी और दो बच्चों के साथ मगध एक्सप्रेस के कोच नंबर बी-2 में यात्रा कर रहे थे। हाथरस रेलवे स्टेशन के पास नीरज ने ट्रेन की पेंटीकार से खाने के चार पैकेट मंगाए। खाने का पैकेट खुलते ही उसमें जिंदा कॉकरोच निकल आया। 
नीरज ने इसकी शिकायत कोच कंडेक्टर के माध्यम से रेलवे कंट्रोल रूम को दी। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर रेलवे अफसर, जीआरपी, आरपीएफ के साथ-साथ रेलवे की स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने खाने के सैंपल लिए और दूसरा खाने देने के लिए पैंटीकार मैनेजर प्रदीप कुमार से कहा। इसके चलते ट्रेन बीस मिनट स्टेशन पर खड़ी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें