अलीगढ़ जिले के सभी आठ सीएनजी पंपों पर 5 जुलाई की सुबह 8 बजे से सीएनजी आपूर्ति बाधित हो गई। पड़ोसी जिले बुलंदशहर के कस्बा डिबाई में स्थित मदर स्टेशन पर सिविल वर्क का कार्य हो रहा था, जिसके चलते यहां पर आपूर्ति नहीं हो सकी। शनिवार को पंपों पर संचालकों ने नो सीएनजी के बोर्ड लगा दिए। पंपों पर ऑटो, कार व अन्य वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पंप संचालकों के मुताबिक 6 जुलाई से आपूर्ति बहाल हो जाएगी।
शुक्रवार को जो स्टॉक था वह निपट गया। शनिवार को सुबह से ही गैस नहीं थी। वाहनों की कतारें लगीं। इनमें बड़ी संख्या में ऑटो थे।-शोक कुमार वर्मा, पंप प्रबंधक, आगरा रोड
विज्ञापन
छह घंटे लाइन में लगे हो गए हैं। यहां पर यह साफ नहीं हो रहा है कि सीएनजी मिल पाएगी या नहीं।- वीरपाल, ऑटो चालक
अगर किसी दिन आपूर्ति बाधित होनी थी तो इसकी सूचना पहले ही दे देते। हम तो यहां पर लाइन में लगे हैं। - होम दत्त, शर्मा, कार मालिक
गाड़ी में इतनी फिलिंग नहीं है कि जाकर फिर से पंप पर आ जाएं। इसलिए यहां पर लाइन में लगना मजबूरी है। - वीरू,ऑटो चालक
गाड़ी को यहां से लेकर जाना और फिर फिलिंग के लिए लेकर आना संभव नहीं। इसलिए यहीं खड़ी रखेंगे। जिससे फिर से लाइन में न लगना पड़े।- भुवनेश कुमार, कार मालिकविज्ञापन
शनिवार को मुझे भी अपना पंप बंद रखना पड़ा। अब बताया है कि वहां काम पूरा हो गया है तो रविवार से आपूर्ति ठीक हो जाएगी। - विजय मंगल गुप्ता, अध्यक्ष, अलीगढ़ पेट्रोलियम एसोसिएशन