यही वजह है कि सभी जनप्रतिनिधि हाई अलर्ट पर हैं और जनसभा में अपनी ताकत दिखाने के लिए भारी भीड़ जुटाने की होड़ में लग गए हैं।तीसरा यह कि चुनावी मशीनरी को सक्रिय करने के लिए मुख्यमंत्री खुद संगठन की स्थिति का आकलन करेंगे। टिकट की दावेदारी और स्थानीय गुटबाजी को दूर कर पूरी पार्टी को एक मंच पर लाना भी इस दौरे का एजेंडा है। नुमाइश मैदान का शक्ति प्रदर्शन यह तय करेगा कि कौन सा नेता जमीन पर कितना मजबूत है। इस तरह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह दौरा अलीगढ़ के विकास कार्यों को रफ्तार देने के साथ-साथ भाजपा के स्थानीय नेताओं के लिए एक लिटमस टेस्ट साबित होने जा रहा है।
भीषण गर्मी को देखते हुए नुमाइश मैदान में होंगे खास इंतजाम
अलीगढ़ जिला प्रशासन और नगर निगम युद्ध स्तर पर तैयारियों में जुट गया है। मुख्यमंत्री के वीवीआईपी कार्यक्रम को निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सभी विभागों के अधिकारियों की बैठक हुई। यहां तैयारियों की रूपरेखा तय की गई। भीषण गर्मी को देखते हुए जनसभा स्थल पर विशेष इंतजाम की तैयारी की गई है। नुमाइश मैदान में होने वाली जनसभा के लिए भीषण गर्मी को देखते हुए सभा स्थल पर खास इंतजाम किए जा रहे हैं। प्रशासन द्वारा पंडाल में पर्याप्त शेड ठंडे पानी की व्यापक व्यवस्था और अन्य जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए टीमें मैदान में काम कर रही हैं ताकि रैली में आने वाले लोगों को कोई असुविधा न हो।
दौरे के दौरान मुख्यमंत्री अलीगढ़ वासियों को कई बड़े विकास कार्यों का तोहफा देंगे। इसके साथ ही कलेक्ट्रेट में होने वाली समीक्षा बैठक में सीएम जनप्रतिनिधियों की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए ढीले अधिकारियों पर सख्त रुख भी अपना सकते हैं।नगर निगम ने मुख्यमंत्री के काफिले वाले रूटों को चमकाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। वीवीआईपी रूटों पर विशेष सफाई और सड़कों को दुरुस्त किया जा रहा है। रास्तों में आने वाले पेड़ों की छंटाई की जा रही है और सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त किया जा रहा है।