फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खैर उपचुनाव: नवंबर के पहले हफ्ते में आएंगे सीएम योगी, अखिलेश, जयंत और आकाश, बनाएंगे माहौल

Sun, 27 Oct 2024 11:50 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी और बसपा के कोआर्डिनेटर आकाश आनंद सहित दिग्गज नेता खैर उपचुनाव में माहौल बनाने आएंगे।
विज्ञापन
सीएम योगी - फोटो : पीआर टीम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में खैर विधानसभा उपचुनाव के रण में भाजपा, सपा और बसपा के प्रत्याशी आमने-सामने आ चुके हैं। अब नवंबर के पहले हफ्ते में सियासी सूरमाओं का मैदान सज जाएगा। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी और बसपा के कोआर्डिनेटर आकाश आनंद सहित दिग्गज नेताओं के आने के संकेत मिल चुके हैं।

विज्ञापन


भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र दिलेर के समर्थन में दिग्गज नेताओं की जनसभा होगी। भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह लाला ने बताया कि नवंबर के पहले हफ्ते में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी खैर विधानसभा क्षेत्र में आएंगे। इनके अलावा प्रदेश और केंद्रीय मंत्रियों की जनसभा होगी। 

बसपा के अलीगढ़ मंडल के प्रभारी रतनदीप सिंह ने बताया कि बसपा प्रत्याशी डॉ. पहल सिंह के समर्थन में पार्टी के राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर आकाश आनंद, प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल जनसभा करेंगे। वह दिवाली के बाद आएंगे। सपा के जिलाध्यक्ष लक्ष्मी धनगर ने बताया कि पार्टी ने खैर विधानसभा उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारकों के नाम तय कर दिए हैं, जो सपा प्रत्याशी चारू कैन के समर्थन में जनसभा करेंगे। इनमें राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव, राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद आजम खान, सांसद डिंपल यादव, राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव, रामजीलाल सुमन, सांसद और विधायक शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इन नेताओं का शेड्यूल आना बाकी है।
विज्ञापन


पुलिस फोर्स ने किया फ्लैग मार्च
खैर विधानसभा में उपचुनाव को लेकर पुलिस-प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। 26 अक्तूबर को जनपदीय पुलिस ने केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल व पीएसी के साथ फ्लैग मार्च किया। थाना चंडाैस में प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में कस्बा चंडाैस, थाना प्रभारी लोधा द्वारा ग्राम भनौली, इस्माइलपुर, नीमखेड़ा, थाना प्रभारी पिसावा द्वारा पिसावा क्षेत्र में व थाना प्रभारी टप्पल द्वारा कस्बा टप्पल, जट्टारी में फ्लैग मार्च किया गया। इस दाैरान आम लोगों में सुरक्षा की भावना जागृत करने के साथ ही नागरिकों से अपील की गयी कि निर्भीक व निष्पक्ष होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें