यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने सुबह 11 बजे पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर ब्लॉक स्थित पैतृक गांव पंचूर में अंतिम सांस ली।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का आज 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने सुबह 11 बजे पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर ब्लॉक स्थित पैतृक गांव पंचूर में अंतिम सांस ली। कल हरिद्वार में उनका अंतिम संस्कार होगा। उनके निधन की खबर से सोशल मीडिया पर शोक संवेदनाओं का आना शुरू हो गया है।
विज्ञापन
यूपी के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि आदरणीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की पूज्य माताजी श्रीमती सावित्री देवी जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! मेरी गहरी संवेदनाएं माननीय मुख्यमंत्री जी एवं समस्त शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा माननीय मुख्यमंत्री जी एवं समस्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें। ॐ शांति!