700 बेटियों की शादी में अफसरों व जनप्रतिनिधियों ने बढ़चढ़ कर योगदान किया। जिलाधिकारी संजीव रंजन ने वर-वधू को मंच पर आशीर्वाद दिया। अफसरों ने बरातियों का स्वागत किया। पगड़ी पहन कर अफसर शादी में शामिल हुए।
120 पुरोहित और चार काजी रहे मौजूद
इस समारोह में 120 पुरोहितों ने रीति-रिवाजों के साथ हिंदू जोड़ों का विवाह कराया। वहीं मुस्लिम जोड़ों के निकाह चार काजी मौलाना मोहम्मद जुबेर, मौलाना महबूब रहमान, मौलाना महफूज आलम और मौलाना अब्दुल हन्नान ने इस्लामिक परंपराओं के अनुसार कराया।
बारिश ने डाला खलल
बारिश ने आयोजन में कुछ खलल डाला। जिससे कई परिवारों को दान में मिलने वाला सामान नहीं मिल सका, फिर भी व्यवस्थाएं ठीक रहीं। सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल, बैठने, विद्युत और स्वादिष्ट भोजन की बेहतर व्यवस्था की गई। परिजनों ने कहा कि विपरीत मौसम के बावजूद आयोजन सुव्यवस्थित और यादगार रहा।