अलीगढ़ के सभी विकास खण्डों में 60-60, नगर पालिका परिषद अतरौली व खैर समेत सभी नगर पंचायतों में 20-20 जोड़ों, जिला पंचायत द्वारा 80 जोडों, विकास खण्डों में 720 व नगर निकायों में 360 जोड़ों को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से आच्छादित करने का लक्ष्य दिया गया है।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह मार्च माह के अंतिम सप्ताह में होंगे, जिसके लिए इस बार अलीगढ़ को विकास खण्डों व नगर निकायों को 1160 जोड़ों का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन
सीडीओ आकांक्षा राना ने बताया कि मुख्यमत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत माह मार्च के अन्तिम सप्ताह में निर्धारित लक्ष्य 1160 जोड़ों के सापेक्ष सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन कराया जाना है। इसके लिए योजना का प्रचार-प्रसार कराते हुए पात्र जोडों के पंजीकरण कराते हुए आवेदन पत्रों की जांच कर पात्र आवेदकों व जोडों की सूची प्रत्येक दशा में 17 मार्च तक जिला समाज कल्याण अधिकारी को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं।
जनपद के सभी विकास खण्डों में 60-60 जोड़ों का विवाह कराया जाना है। नगर पालिका परिषद अतरौली व खैर समेत सभी नगर पंचायतों में 20-20 जोड़ों एवं जिला पंचायत द्वारा 80 जोडों का विवाह कराया जाएगा। विकास खण्डों में 720 व नगर निकायों में 360 जोड़ों को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से आच्छादित करने का लक्ष्य दिया गया है।