- जीटी रोड : कंपनीबाग चौराहे से सारसौल चौराहे तक भारी वाहन, रोडवेज और ई-बसें पूरी तरह प्रतिबंधित
- एटा-कानपुर मार्ग : एटा चुंगी से शहर की ओर भारी वाहन नहीं आ सकेंगे। इन्हें क्वार्सी बाईपास की ओर भेजा जाएगा।
- बुलंदशहर-गभाना मार्ग : भारी वाहन सारसौल चौराहे से डायवर्ट होकर नादा पुल या बरौला बाईपास जाएंगे।
- आगरा-मथुरा मार्ग : भारी वाहन सासनी गेट की ओर नहीं आएंगे, इन्हें आगरा-मथुरा चेंजर से ही डायवर्ट किया जाएगा।
- अतरौली मार्ग : रोडवेज और भारी बसें क्वार्सी चौराहे से शहर के अंदर नहीं आएंगी। इन्हें ओजोन सिटी रोड की ओर मोड़ा जाएगा।
आंतरिक डायवर्जन : शहरवासियों के लिए बदलाव
- तस्वीर महल : जेल पुल फ्लाईओवर से नुमाइश की ओर चारपहिया वाहन, ऑटो और ई-रिक्शा प्रतिबंधित रहेंगे। ये वाहन कठपुला और रसलगंज होकर जाएंगे।
- सारसौल से रसलगंज : चारपहिया और ऑटो शहंशाह तिराहे से नुमाइश की ओर नहीं जा सकेंगे। इन्हें नगर निगम वर्कशॉप और मसूदाबाद होकर जाना होगा।
- रसलगंज से सारसौल : मसूदाबाद चौराहे से नुमाइश की ओर जाने वाले छोटे वाहनों को होली चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
- नगर निगम वर्कशॉप : यहां से भी नुमाइश मैदान की ओर चारपहिया और ऑटो का प्रवेश बंद