फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 व 22 को वैक्सीनेशन के लिए क्लस्टरवार योजना तैयार

विज्ञापन
अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम में टीका लगवाती युवती। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
21 और 22 जून को जिले की सभी तहसीलों में बनाए गए क्लस्टर (10 गांवों का समूह) में टीकाकरण होगा। इसमें ग्राम स्तर पर काम करने वाले प्रत्येक सरकारी महकमे का सहयोग रहेगा। एसडीएम कोल कुंवर बहादुर सिंह, एसडीएम गभाना प्रवीण यादव, एसडीएम इगलास कुलदेव सिंह, एसडीएम अतरौली पंकज कुमार, एसडीएम खैर अंजनी कुमार ने अपने-अपने इलाके के जिम्मेदार विभागों के साथ बैठक की। बैठक में निर्णय हुआ कि किसी भी स्तर पर इस कार्य को सफल बनाना है। वैक्सीनेशन गांवों में शत प्रतिशत होना है।
विज्ञापन

एसडीएम कोल कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि उन्होंने ब्लाक लोधा के सभी अधिकारियों सहित ग्राम स्तर पर काम करने वाले कर्मचारियों के साथ बैठक की। बैठक में सभी विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई कि वह अपने क्लस्टर के सभी 10 गांव में लोगों को शनिवार-रविवार को वैक्सीनेशन के प्रति लोगों को जागरूक करें। सोमवार व मंगलवार को इन सभी गांव में अभियान चलाकर शत प्रतिशत टीकाकरण कराया जाए। एसडीएम कोल के मुताबिक ग्राम चौकीदार, आंगनबाड़ी, पुलिस, पंचायत, कृषि, समाज कल्याण, राशन कोटेदार, प्रधान, शिक्षक आदि इस काम को अंजाम देंगे। क्लस्टरवार कई चरणों में वैक्सीनेशन का काम पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें