फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्धारित तिथि नौ फरवरी को ही नुमाइश का समापन

Wed, 07 Feb 2018 01:59 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़
विज्ञापन
पूर्व सैनिक सम्मेलन में मंचासीन अतिथि व सम्मानित की गईं वीर नारियां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिसका डर था वही हुआ। प्रशासन ने इन दिनों चल रही यूपी बोर्ड परीक्षाओं एवं आगामी त्योहारों को देखते हुए नुमाइश का निर्धारित समय बढ़ाने से इंकार कर दिया है। तर्क दिया है कि समय बढ़ाने पर पुलिस फोर्स नहीं मिलेगी। 
विज्ञापन


इस बार की नुमाइश दुकानदारों के लिए घाटे का सौदा साबित हुई है। निर्धारित समय से आठ दिन पहले 20 जनवरी से शुरू हुई नुमाइश के चलते ग्राहक ही नहीं आए। दरअसल नुमाइश में आने वाला वर्ग मध्यम एवं निमभन वर्गीय है। हालांकि बड़े कार्यक्रमों में उच्च वर्ग भी आता है। लेकिन खरीददारी तो मध्यम एवं निमभन वर्ग के लोग ही करते हैं। इनमें से अधिकांश नौकरी पेशा होने की वजह से अधिकांश की तनख्वाह महीने की एक तारीख अथवा सात तारीख तक मिल पाती है।

दुकानदारों का तर्क था कि जब तक लोगों को तनख्वाह मिली तब तक नुमाइश आधे से ज्यादा खत्म हो चुकी थी। इससे हम लोगों का खर्चा भी नहीं निकला। एडीएम सिटी एवं नुमाइश प्रभारी एसबी सिंह ने स्वीकार किया कि नुमाइश निर्धारित समय नौ फरवरी को खत्म होगी। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कमिश्नर अलीगढ़ मंडल सुभाष चंद शर्मा होंगे। यह निर्णय बोर्ड परीक्षा एवं आगामी त्योहारों में पुलिस के व्यस्त रहने के कारण लिया गया है।
विज्ञापन


जिला कल्याण एवं पुनर्वास कल्याण द्वारा नुमाइश के कृष्णांजलि में हुए पूर्व सैनिक पुनर्मिलन समारोह में 30 वीरनारियों का सम्मान किया गया। साथ ही पूर्व सैनिकों तथा वीर नारियों की समस्याओं पर विचार-विमर्श हुआ। सम्मेलन में ईसीएचएस मेडीकल अवधेश कुमार ने इनकम, कर्नल जगरूप सिंह ने पूर्व सैनिकों के बच्चों को सेना में भर्ती के दौरान मिलने वाले फायदे, एनसीसी के बच्चों को भर्ती में छूट की जानकारी दी। साथ ही शहीदों के बच्चों को सी-3 डिफेंस एकेडमी में भर्ती की ट्रेनिंग फ्री में देने की घोषणा की।

कैप्टन मसरूद्दीन ने देश हित के प्रति लोगों को जागरूक किया। देश की रक्षा करने के दौरान शहीद हुए सैनिकों की 30 वीर नारियों को मंच पर बुलाकर सम्मान किया। इस दौरान मानदीप पब्लिक स्कूल के बच्चों की सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। इस दौरान कर्नल आरके सिंह, पूर्व महापौर शकुंतला भारती, फ्लाइट इंजीनियर वीके गुप्ता, कैप्टन आसीन खां, लेफ्टीनेंट राजकुमार सिंह चौहान, सूबेदार मेजर एसके शर्मा, विजयभान सिंह, सूबेदार मेजर जसवीर सिंह समेत अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें