फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में दुकान को हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदू जागरण मंच का कार्यकर्ता बता दुकानदार पीटा
विज्ञापन


न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।

महानगर के अचलताल पर रामलीला मैदान के बगल में सोमवार शाम हिंदू जागरण मंच का कार्यकर्ता बताने वाले कुछ युवकों ने एक मोबाइल दुकानदार व उसके सेल्समैन संग जमकर मारपीट की। यह मारपीट वीडियो में कैद हो गई। बीच बचाव में पहुंचे दरोगा को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

बाद में तमाम कार्यकर्ता एकत्रित होकर थाने तक पहुंच गए और दुकानदार पहले मारपीट का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की बात कही। मामले में पुलिस सीसीटीवी के आधार पर कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन


हुआ यूं कि शाम करीब चार बजे खुद को हिंदू जागरण मंच का कार्यकर्ता बताने वाला जितेंद्र कुमार मयंक अग्रवाल की मोबाइल शॉप पर पहुंचा और गारंटी में होने पर मोबाइल बदलने की बात कही। इसी बीच किसी बात पर वहां विवाद हो गया।

जितेंद्र का आरोप है कि पहले दुकानदार पक्ष ने मारपीट शुरू की। मगर जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक वहां जितेंद्र पक्ष हमलावर था और दुकानदार व सेल्समैन को जमकर पीट रहा था।
विज्ञापन


मामले में पुलिस की एंट्री पर भी युवक शांत नहीं हुए। किसी तरह हंगामा शांत हुआ। बाद में यह लोग एकत्रित होकर थाने भी पहुंचे। एसपी सिटी का कहना है कि मामले में सीसीटीवी के आधार पर ही कार्रवाई होगी। दोष तय किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें