पिछले हफ्ते थाना सासनी गेट क्षेत्र में हुई फाइनेंस कर्मी की लूट के बाद हत्या के मामले में पुलिस खुलासे के नजदीक पहुंच गई है। शुक्रवार को पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। शनिवार को इस प्रकरण का खुलासा होने की बात कही जा रही है।
थाना सासनी गेट क्षेत्र में स्थित कृष्णा विहार कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय विकास सक्सेना पुत्र राधेश्याम निजी फाइनेंस कंपनी में काम करते थे। 22 जनवरी की रात विकास घर पर सोया हुआ था। उसी दौरान तीन चार बदमाश घर में घुस आए। लूटपाट के विरोध पर विकास के साथ मारपीट की और लोहे के पाइप से गला दबाकर विकास की हत्या कर दी। विकास के घर से बदमाश दो लाख रुपये और सोने चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए। विकास की 3 बेटियां हैं और पत्नी बरेली के एक प्राइमरी स्कूल में टीचर हैं।
पुलिस घटना के खुलासे में लगी हुई थी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे, पड़ोसियों से पूछताछ आदि के सहारे जांच कर रही है। शुक्रवार को दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है। थाना सासनी गेट के प्रभारी इंस्पेक्टर गोविंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि पुलिस हत्यारों के नजदीक तक पहुंच चुकी है। जल्द ही औपचारिकताएं पूरी कर दी घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।