फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh Mahotsav: नुमाइश में दुकानदार नहीं रख सकेंगे पॉलीथिन, आठ सेक्टरों में बांट कर होगी सफाई

Thu, 15 Jan 2026 01:09 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ नुमाइश 16 जनवरी से 13 फरवरी तक है। नुमाइश में सभी दुकानदारों को जूट या कपड़े के थैले रखने होंगे। प्रत्येक दुकान पर दो कूड़ेदान रखना जरूरी होगा। पॉलीथिन का इस्तेमाल, बिक्री या गंदगी फैलाने वालों पर नजर रखने के लिए कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
नुमाइश मैदान में दुकान तैयार करते दुकानदार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ की राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी एवं नुमाइश में सफाई व्यवस्था मजबूत होगी। नुमाइश को आठ सेक्टरों में बांटकर सफाई का जिम्मा अफसरों और कर्मियों को सौंपा गया है। इस बार दुकानदारों से सफाई शुल्क नहीं लिया जाएगा। पॉलीथिन का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

विज्ञापन


नुमाइश में सभी दुकानदारों को जूट या कपड़े के थैले रखने होंगे। प्रत्येक दुकान पर दो कूड़ेदान रखना जरूरी होगा। पॉलीथिन का इस्तेमाल, बिक्री या गंदगी फैलाने वालों पर नजर रखने के लिए कैमरे लगाए जाएंगे। सफाई व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए सफाई कर्मचारी, सुपरवाइजर और सफाई निरीक्षक तैनात रहेंगे। इसके अलावा पेयजल, मीडिया-पब्लिक समन्वय और अन्य सुविधाओं के लिए टीमें गठित की गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त को वरिष्ठ नोडल अधिकारी बनाया गया है। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि प्रदर्शनी में दुकानदारों की सहूलियत के लिए सफाई व्यवस्था बनाई गई है। पॉलीथिन का उपयोग पूरी तरह से बैन रहेगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें