महापौर प्रशांत सिंघल ने नगर आयुक्त से धार्मिक स्थलों के पास सफाई, चूना, पैंचवर्क और प्रकाश की व्यवस्था करने को कहा है। जिससे श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
अलीगढ़ महानगर में अग्रसेन जयंती और दशहरा पर रावण दहन शोभायात्रा को देखते हुए धार्मिक स्थलों के पास सफाई, चूना, पैंचवर्क और प्रकाश की व्यवस्था के लिए महापौर ने नगर आयुक्त को निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
शहर में 21 अक्तूबर को अग्रसेन जयंती शोभायात्रा है। 24 अक्तूबर को दशहरा पर रावण दहन शोभायात्रा है। महापौर प्रशांत सिंघल ने नगर आयुक्त से धार्मिक स्थलों के पास सफाई, चूना, पैंचवर्क और प्रकाश की व्यवस्था करने को कहा है। जिससे श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों के पास और शोभायात्रा के मार्ग में नगर निगम सभी जरूरी इंतजाम करे, यदि कोई लापरवाही होती है, तो सख्त विभागीय कार्यवाही की जाएगी।