फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: थाने में भाजपा विधायक से मारपीट मामले में एसओ बहाल, जांच रहेगी जारी

Fri, 18 Sep 2020 11:22 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
विज्ञापन
MLA-SO case - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अलीगढ़ की इगलास विधानसभा सीट से विधायक राजकुमार सहयोगी से मारपीट प्रकरण में सस्पेंड हुए गोंडा थाना एसओ अनुज कुमार सोनी को बहाल कर दिया गया है। आईजी की रिपोर्ट पर शासन स्तर से यह फैसला हुआ है। हालांकि अभी पुलिस कप्तान ने अनुज कुमार सोनी को कोई चार्ज नहीं दिया है।
विज्ञापन


बीते माह विधायक राजकुमार सहयोगी एक मामले में सिफारिश लेकर गोंडा थाने पहुंचे थे। इस दौरान थानेदार अनुज कुमार सोनी व उनके बीच विवाद हो गया था। विधायक का आरोप था कि एसओ ने उनके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की। 

विधायक ने अपना फटा हुआ कुर्ता भी सबके सामने दिखाया था। इस मामले ने कुछ ही घंटों में तूल पकड़ लिया था। सीएम योगी आदित्यनाथ ने तत्काल संज्ञान लेते हुए एसपी ग्रामीण अतुल कुमार शर्मा को जिले से हटा दिया था। 
विज्ञापन


इधर, एसओ अनुज कुमार सोनी को निलंबित कर दिया गया था। आईजी से 24 घंटे के भीतर पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की थी। उन्होंने तय समय पर पूरे मामले की रिपोर्ट व वायरल वीडियो शासन को भेजे थे। 
 
विज्ञापन

रिपोर्ट व वीडियो देखने के बाद शासन ने एसओ को बहाल करने की संस्तुति की। इसके आधार पर एसएसपी मुनिराज ने अनुज कुमार सोनी को बहाल कर दिया। एसएसपी के मुताबिक फिलहाल उन्हें किसी प्रकार का चार्ज नहीं सौंपा गया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें