ऑनलाइन लूडो खेलने के दौरान गाजियाबाद की एक शिक्षिका अपना दिल लोधा के एक युवक से हार बैठी। मगर, युवती के जज्बातों का फायदा उठाकर युवक ने उससे पैसे ऐंठ लिए और लॉकडाउन में अपने गांव लोधा आने के बाद युवती को मिलने तक से इनकार कर दिया।
चार दिन से युवती लोधा गांव में उसकी तस्वीर लेकर घर-घर तलाश कर रही है। सूचना पर थाना पुलिस पहुंची। वह युवती को समझा बुझाकर अपने साथ ले गई है। पुलिस ने स्वयं युवक की तलाश का आश्वासन उसे दिया है।
बुलंदशहर जिले की रहने वाली युवती गाजियाबाद के निजी स्कूल में शिक्षिका है। नोएडा में वह रहती है। उसने बताया कि ऑनलाइन लूडो खेलने के दौरान उसकी मुलाकात एक युवक से हुई। खेल के दौरान उसने बताया कि वह गाजियाबाद की एक दवा कंपनी में काम करता है।
जून 2019 में दोनों की मुलाकात हुई। इसके बाद वह अपनी सहेली के घर पर 29 जुलाई 2019 को फिर से युवक से मिली। इसके बाद दोनों में प्यार परवान चढ़ गया। प्यार ऐसा परवान चढ़ा कि दोनों से साथ जीने और मरने की कसमें खा लीं।