फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: स्कूल की छुट्टी के बाद छात्रा नहीं पहुंची घर, रास्ते से हुई गायब, पुलिस कर रही तलाश

Tue, 19 Sep 2023 06:27 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ में गंगीरी थाना के एक गांव निवासी की किशोरी कस्बा गंगीरी के एक इंटर कालिज में कक्षा 12 में पढ़ती है। सोमवार को छात्रा रोजाना की तरह घर से स्कूल गयी और छुट्टी होने के बाद रास्ते से ही गायब हो गई।
विज्ञापन
गंगीरी थाना अलीगढ़ - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कक्षा 12 की एक छात्रा स्कूल पढ़ने गई। वह स्कूल की छुट्टी के बाद घर नहीं लौटी, तो परिजन को चिंता हुई। सभी जगह छात्रा का पता किया गया, पर कहीं भी कुछ पता नहीं चला। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस छात्रा की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


अलीगढ़ में गंगीरी थाना के एक गांव निवासी की किशोरी कस्बा गंगीरी के एक इंटर कालिज में कक्षा 12 में पढ़ती है। सोमवार को छात्रा रोजाना की तरह घर से स्कूल गयी और छुट्टी होने के बाद रास्ते से ही गायब हो गई। जब शाम तक छात्रा घर नहीं पहुंची, तो परिवार वालों को चिंता हुई। 

छात्रा की सहेलियों से पूछताछ की गई, लेकिन किसी ने कुछ नहीं बताया। सभी रिश्तेदारों से भी पूछा गया, पर कहीं पता नहीं चला। गांव के पास जंगल में भी छात्रा की तलाश की गई। जब कहीं पर छात्रा का पता नहीं चला, तो परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस छात्रा की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें