फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: दो पक्षों में संघर्ष, 42 लोगों पर दर्ज की प्राथमिकी

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Archive
विज्ञापन
थाना मडराक क्षेत्र के गांव सोमवार रात मनोहरपुर कायस्थ में बकरी के खेत में चले जाने और रुपयों के लेन-देन पर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। इसमें दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


इस मामले में उपनिरीक्षक आनंद प्रकाश ने दोनों पक्षों के 22 नामजद व 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इस मामले में एक पक्ष की महिलाएं एसएसपी कार्यालय पहुंचीं और निष्पक्ष जांच व कार्रवाई की मांग की।

उनका कहना है कि 16 नवंबर की रात करीब 8:00 बजे डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि मनोहरपुर कायस्थ में दो पक्षों के बीच पथराव हो रहा है। मौके पर प्रथम पक्ष के यादव, मानसिंह, आशु, सौरभ, पप्पू, होशियार, अनिल, शशि, मीना, संजू, अनीता आदि तथा द्वितीय पक्ष के शिवचरण, गब्बर, कान्ता, कैलाश्री, शंकर, राजेश, जितेंद्र, दुर्गेश, धर्मेंद्र, प्रेमपाल व 15-20 अज्ञात लोग एक-दूसरे पर जान से मारने की नीयत से पथराव कर रहे थे। इस संघर्ष में दोनों पक्षों के कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। एसपी देहात मनीष कुमार मिश्रा का कहना है कि दोनों पक्षों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें