फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: देहलीगेट के जंगलगढ़ी में सपा नेताओं और बीएलओ में झड़प

विज्ञापन
विज्ञापन
मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) फॉर्म भरवाने को लेकर मंगलवार को देहलीगेट इलाके की जंगलगढ़ी मोहल्ले में सपा नेताओं और बीएलओ के बीच तीखी नोकझोंक हुई।
विज्ञापन




सपा नेताओं का आरोप था कि बीएलओ जानबूझकर गलत फॉर्म भरवा रहे हैं, जिससे लोगों के वोट कट जाएंगे। वह मौके पर पहुंचे और बीएलओ से फॉर्म दिखाने को कहा। शुरू में बीएलओ ने फॉर्म दिखाए और गलती भी मानी, लेकिन बाद में विवाद करने लगे। सपा नेताओं ने इसे सुनियोजित साजिश बताया।



वहीं स्थानीय लोग बीएलओ के पक्ष में खड़े हो गए। उनका कहना था कि बीएलओ बिल्कुल सही तरीके से फॉर्म भरवा रहे हैं और सपा वाले बेवजह राजनीति कर रहे हैं। दोनों पक्षों में जोरदार बहस हुई, नारे लगे और धक्का-मुक्की भी हुई। सपा नेता मोहसिन मेवाती ने कहा कि क्षेत्रवासियों द्वारा शिकायत प्राप्त हुई कि बीएलओ द्वारा अधूरे फॉर्म भरवाकर जमा करा रहे हैं। इसी के देखने गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें