फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी कार्यालय पर दंपती में मारपीट, पत्नी ने पति की जंजीर-मोबाइल छीना

Sun, 18 Aug 2019 02:12 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
पत्नी ने पति का मोबाइल छीना (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media (File Photo)
विज्ञापन

एसएसपी कार्यालय के बाहर शनिवार को एक दंपती ने बखेड़ा खड़ा कर दिया। महिला ने पति का मोबाइल और जंजीर छीन ली। पति ने भी महिला की पिटाई लगा दी। दोनों को महिला थाना पुलिस उठाकर थाने ले गई। पति पत्नी के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कराने पर आमादा हो गया। हालांकि महिला पुलिस के समझाने पर महिला ने मोबाइल और जंजीर वापस कर दी। इसके बाद मामला शांत हुआ।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- यूपी: थाने में घुसकर सिपाही से राइफल छीनने का किया प्रयास, पुलिस ने दबोचा

वाकये के अनुसार खैर की महिला की चार साल पहले मथुरा के नौहझील थाना क्षेत्र निवासी प्रवीण के साथ विवाह हुआ था। विवाद के चलते पति ने महिला को एक साल पहले घर से निकाल दिया। इसके बाद महिला ने दहेज उत्पीड़न आदि का मुकदमा दर्ज करा दिया। इसके साथ ही दोनों की तारीखें परिवार परामर्श केंद्र में भी पड़ रही हैं।
विज्ञापन


शनिवार को दोनों परिवार परामर्श केंद्र में तारीख पर आए। पति को देख महिला गुस्से में आ गई। एसएसपी कार्यालय के बाहर उसने पति से उसका मोबाइल फोन और जंजीर छीन ली।

इधर, पति ने भी महिला को पीट दिया। इस पर वहां काफी देर तक हंगामा होता रहा। सूचना पर महिला थाना पुलिस पहुंची और दोनों को थाने ले आई। महिला ने यहां पति के चरित्र को लेकर सवाल उठाया तो पति ने भी महिला पर आरोप लगा दिए।
विज्ञापन


महिला पुलिस के समझाने पर महिला ने मोबाइल और जंजीर वापस कर दी। इसके बाद मामला शांत हुआ। महिला थाना इंस्पेक्टर सुनीता मिश्रा के अनुसार महिला और उसके पति का समझाकर मामला शांत करा दिया है। दोनों को कोर्ट के फैसले का इंतजार करने को कहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें