दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन हुआ था। जिसके दौरान प्रदर्शनकारियों के लिए भोजन और पीने के पानी की व्यवस्था करने वालों में मोहम्मद जुनैद सामने आए थे।
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में 17 अक्तूबर को आयोजित सर सैयद दिवस समारोह में कॉकरोच जनता पार्टी के कार्यकर्ता मोहम्मद जुनैद भी शामिल हुए। उन्होंने समारोह की सराहना करते हुए कहा कि सर सैयद डे में आकर बहुत अच्छा लगा। कार्यक्रम शानदार है और सर सैयद अहमद खान के विचार आज भी जिंदा हैं।
विज्ञापन
मोहम्मद जुनैद ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सर सैयद के योगदान को सिर्फ देश ही नहीं, पूरी दुनिया जानती है। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में अपने संघर्ष और दूरदर्शिता से ऐसी शिक्षण संस्था की नींव रखी, जिसकी शैक्षिक विरासत आज भी आगे बढ़ रही है। एएमयू उसी दूरदृष्टि का परिणाम है।
उन्होंने कहा कि सर सैयद का शिक्षा का संदेश आज भी नई पीढ़ी को आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन हुआ था। जिसके दौरान प्रदर्शनकारियों के लिए भोजन और पीने के पानी की व्यवस्था करने वालों में मोहम्मद जुनैद सामने आए थे।