फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी बारिश से शहर की बिजली आपूर्ति चरमराई

विज्ञापन
सूतमील जीटी रोड पर तेज आंधी के बीच गुजरती महिला। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
शुक्रवार की देर शाम आंधी और बारिश के चलते शहर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शहर के 54 से अधिक सब स्टेशनों को एहतियातन बंद कर दिया गया। आंधी की वजह से पेड़ की टहनियां तारों पर टूट कर गिर पड़ी, जिससे कई जगह तार क्षतिग्रस्त हो गए। बाद में स्थिति सामान्य होने पर बिजली विभाग की टीमों ने लाइनों पर पेट्रोलिंग करके फॉल्ट को तलाश किया। उसके बाद बिजली आपूर्ति को सुचारु किया।
विज्ञापन

इसके चलते अलग-अलग क्षेत्रों में 1 से 3 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। राजेंद्र नगर के रहने वाले राम सारस्वत ने बताया कि उनके क्षेत्र में 3 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। उनका क्षेत्र बाराद्वारी बिजली घर से जुड़ा हुआ है । उन्होंने कहा कि ट्विटर के माध्यम से बिजली विभाग के अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया था। लेकिन उस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। रात के करीब 10 बजे तक अलग-अलग इलाकों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें