फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: रामबरात देखने के सड़कों पर जमे रहे नगरवासी

Sun, 11 Oct 2026 02:36 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
कस्बा इगलास में निकाली गई श्री राम बारात में राम लक्ष्मण के स्वरुप फोटो संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
श्री रामलीला कमेटी के तत्वावधान में चल रही रामलीला के दौरान शनिवार को कस्बे में धूमधाम से राम बरात निकाली गई। घोड़ों पर दूल्हा बने राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न के स्वरूपों को देखने के लिए नगरवासी सड़कों पर उमड़ पड़े। राम बरात का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य जोगेश कुमार उर्फ बंटी चौधरी व डाॅ. रामकुमार सिंह ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन

राम बरात में श्रीगणेश, राधाकृष्ण, शिवपार्वती, हनुमानजी और मां दुर्गा की भव्य झांकियां शामिल रहीं। जय श्रीराम के जयकारों से लोग उत्साहित रहे। बैंड-बाजों की मधुर धुनों और ढोल-नगाड़ों की थाप पर श्रद्धालु झूमते-नाचते चल रहे थे। बरात मुख्य चौराहा, सराय बाजार, पथवारी मंदिर, गोंडा मार्ग, अलीगढ़ रोड, हाथरस रोड होते हुए रामलीला मैदान पहुंची। यहां पर बरात का स्वागत किया गया और जनकपुरी में चारों भाइयों का विवाह संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें